Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम को लेकर जनपद डोर टू डोर सर्वेक्षण

coronavirus,3d render

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 18मई। कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम को लेकर जनपद डोर टू डोर सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है।
जिसके अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट में 4230 परिवारों का सर्वे किया गया जिसमें 288 सारी/आईएलआई (खांसी,बुखार, जुकाम) से ग्रसित व्यक्ति मिले। 1005 लोगों की सेम्पलिंग की गयी जिसमें 37 कोरोना पॉजिटिव पाए गये। इस दौरान संदिग्ध कोरोना लक्षण 399 लोगों को होम आइसोलेशन मेडिसन कीट वितरण की गयी।

इसी अभियान के तहत नगर पालिका बड़कोट में 1098 परिवारों का सर्वे, 320 लोगों की सैम्पलिंग व 23 पॉजिटिव पाए गये, तथा 161 होम आइसोलेशन कीट वितरण की गयी। इसी तरह नगर पंचायत पुरोला में 1022 परिवारों का सर्वे, 23 लोगों की सैम्पलिंग, 02 सारी/आईएलआई से ग्रसित व्यक्ति मिले।

Exit mobile version