Site icon Samagra Bharat News website

देसी नुस्खे- गर्दन-कंधे पर जमी मैल होगी झटपट साफ

There are many parts of the body that despite being cleaned every day, they look dirt on them. Similar parts include the neck and shoulders.

समग्र समाचार सेवा,
दिल्ली, 18 मई। शरीर के कई हिस्से ऐसे होते हैं जिन्हें रोज साफ करने के बावजूद उन पर मैल दिखती है। ऐसे ही हिस्सों में गर्दन और कंधे शामिल हैं। कई बार इन पर कालापन जमा हो जाता है, जो बेहद खराब दिखता है। अक्सर लोगों की गर्दन के पिछले हिस्से में ऐसा कालापन नजर आ जाता है। तमाम बार साबुन रगड़ने से भी ये नहीं जाता।

इसी मैल को साफ करने के टिप्स हम आपको बताने जा रहे हैं। ये टिप्स बड़े काम के हैं और सालों से आजमाए जा रहे हैं-

– कच्चे दूध को बेहद पोषणयुक्त माना गया है। अगर इसमें हल्दी मिलाकर गर्दन, माथे पर लगाया जाए तो इससे कालापन दूर होता है। इसे लगाने के 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से साफ कर लें।

– बादाम का तेल प्रयोग करें। इसमें शहद, दूध का पाउडर मिलाएं, इसे लगाकर छोड़ दें। सूख जाए तो धो लें।

– नहाने से पहले गर्दन, जांघों पर नींबू रगड़ने से कालापन दूर हो जाता है।

– ऐलोवेरा के गूदे को निकालकर गर्दन पर रगड़ें। अंडरआर्म्स और जांघों पर भी लगा सकते हैं। कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें।

– गर्दन और जांघों का कालापन दूर करने के लिए हल्दी को दूध के साथ मिलाएं। उसका पेस्ट बनाकर उन जगहों पर लगाएं। सूखने पर ठंडे पानी से धो लें।

Exit mobile version