Site icon Samagra Bharat News website

विश्वप्रसिद्ध  श्री बदरीनाथ धाम के खुले कपाट, अखंड ज्योति के हुए दर्शन 

समग्र समाचार सेवा

देहरादून, 18मई।  वेदऋचाओं के उदघोष के साथ ब्रह्ममुहुर्त में कपाट खुल गये।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ओर से श्री बदरीनाथ धाम में कल्याण एवं आरोग्यता की भावना से  पूजा-अर्चना एवं महाभिषेक समर्पित हुआ। मुख्यमंत्री  श्री तीरथ सिंह रावत ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। आशा प्रकट की है कि जल्द कोरोना महामारी से आमजनमानस को निजात मिलेगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रसन्नता जतायी कहा कोरोना से बचाव हेतु अस्थायी तौर पर चारधाम यात्रा पर रोक लगायी गयी।
कपाट खुलते समय पूजा ब्यवस्था से जुड़े चुनिंदा प्रतिनिधि मौजूद रहे।  श्री बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरीप्रसाद नंबूदरी, देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह, उप जिलाधिकारी  तथा धर्माधिकारी, वेदपाठीगण मौजूद रहे।
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार को  वैदिक मंत्रोचार एवं शास्त्रोक्त विधि-विधान से आज  मेष लग्न पुष्य नक्षत्र में  प्रात: 4 बजकर 15 मिनट पर खोल दिये गये है। ग्रीष्म काल में निरंतर भगवान बदरीविशाल की पूजा- अर्चना होगी।
इस अवसर पर मंदिर तथा मंदिर मार्ग  को श्री बदरी-केदार पुष्प सेवा समिति द्वारा लगभग 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया था‌। प्रात: तीन बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी श्री कुबेर जी बामणी गांव से लक्ष्मी द्वार से मंदिर प्रांगण पहुंचे। श्री उद्धव जी भी मुख्य द्वार से अंदर पहुंचे। ठीक प्रात: 4 बजकर 15 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुले इस अवसर पर �

Exit mobile version