Site icon Samagra Bharat News website

नारदा स्टिंग करने वाले पत्रकार ने उठाया सवाल, अपराधी तो और थे लेकिन आधे की ही गिरफ्तारी क्यों?

In the 2016 Narada tape case, complainant and senior journalist Matthew Samuel today expressed happiness that the Trinamool Congress

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19मई। 2016 के नारदा टेप केस में शिकायतकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार मैथ्यू सैमुअल ने आज इस बात पर खुशी जाहिर की है कि उनके स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर तृणमूल कांग्रेस के सुब्रत मुखर्जी और फिरहाद हकीम जैसे नेताओं को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, उन्होंने इस बात को लेकर असंतोष भी जाहिर किया है कि अब बीजेपी में शामिल हो चुके शुभंदु अधिकारी जैसे नेताओं पर सबूत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई है।

नारदा न्यूज के संस्थापक मैथ्यू ने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह खुशी का दिन है। कई साल हो गए। स्टिंग टेप 2016 में जारी किए गए थे। नेताओं को सीबीआई ने टच नहीं किया था। आरोपपत्र तीन साल पहले ही तैयार हो गया था। 2016 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नारदा न्यूज ने टीएमसी के कई नेताओं के वीडियो क्लिप जारी किए थे, जिसमें वे रिश्वत लेते दिखे थे। इन्हें नारदा टेप्स के नाम से जाना जाता है।

बता दें कि नारदा टेप्स में कथित तौर पर शुभेंदु अधिकारी और मुकुल रॉय भी शामिल थे, जो बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे। इन नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने को लेकर मैथ्यू ने असंतोष जाहिर किया।

Exit mobile version