Site icon Samagra Bharat News website

भारत में जल्द शुरू होगा 18 साल के किशोरों पर कोवेक्सीन का ट्रायल, नीति आयोग ने दी जानकारी

In India, soon, a trial of covaccine will be started on 18-year-old children. Giving this information, Dr. VK Paul, Member, NITI Aayog,

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19मई। भारत में अब जल्द भी 18 साल के बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल शुरू किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि देश में 10-12 दिन के अंदर दो से 18 साल के बच्चों के लिए कोवैक्सीन का ट्रॉयल शुरू होगा। डीसीजीआई ने भारत बायोटैक के वैक्सीन के फेज 2 और 3 के ट्रॉयल को मंजूरी दे दी है।

इस मौके पर डॉ वीके पॉल ने कहा कि कोरोना के उपचार में एंटी कोविड ड्रग 2डीजी को शामिलकरने की हम जांच कर रहे हैं। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने आपातकालीन उपयोग के लिए इसे अनुमति दी है। 2डीजी का निर्माण DRDO द्वारा किया गया है, जो कोरोना वायरस को अपनी संख्या बढ़ाने से रोकता है जिससे मरीज की ऑक्सीजन पर निर्भरता कम होती है और वह रिकवरी जल्दी करता है।
बता दें कि भारत बायोटेक ने पिछले साल ही 5-18 साल तक के बच्चों के वैक्सीन के लिए क्लीनिकल ट्रॉयल की अनुमति मांगी थी लेकिन सेंट्रल ड्रग रेग्यूलेटर ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया था और यह कहा था कि वह पहले वयस्कों पर वैक्सीन के प्रभाव से संबंधित दस्तावेज पेश करे।

Exit mobile version