Site icon Samagra Bharat News website

खतरनाक साबित हो सकता है कोरोना का नया लक्षण हैप्पी हाइपोक्सिया, जाने कैसे करें समय पर बचाव

Common symptoms of corona infection have now added one more symptom. Which is like a silent silent killer. Its name is ..happy hypoxia.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19मई। कोरोना संक्रमण के सामान्य लक्षणों में अब एक और लक्षण जुड़ गया है। जो विल्कुल साइलेन्ट किलर की तरह होता है। इसका नाम है ..हैप्पी हाइपेक्सिया। कोरोना महामारी का यह नया लक्षण इंसान के लिए घातक साबित हो रहा है।

कोरोना की दूसरी लहर में हैप्पी हाइपोक्सिया बीमारी नई समस्या बनकर सामने आई है इसमें न सांस फूलती है और न थकान महसूस होती है बीना बताए है मरीज के शरीर में ऑक्सीजन की कमी भी कर देती है।
कोविड अस्पतालों में इससे पीड़ित कई मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों में कोई लक्षण नहीं था, फिर एकाएक Oxygen लेवल घटता चला गया। इस स्थिति में मरीज कोई पता नहीं चलता, लेकिन उसका फेफड़ा 70 प्रतिशत खराब होने के बाद अचानक ऑक्सिजन सैचुरेशन गिर रहा है। ऐसे में लोगों को सावधान होने की जररूत है क्योंकि वह लक्षण को सीरियस नहीं लेते।

क्या है हैप्पी हाईपेक्सिया
हैप्पी हाईपेक्सिया कोरोना का नया लक्षण है. डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना मरीजों में शुरुआत में कोई लक्षण नहीं दिखता है. मरीज अपने आप को ठीक ही महसूस करता है, लेकिन अचानक Oxygen लेवल गिरने से स्थित गंभीर हो जाती है. और मरीज को सीधे ICU में भर्ती कराने की जरूरत पड़ जाती है. समस्या गंभीर होने की वजह से मौत का खतरा बढ़ जाता है. हाइपोक्सिया किडनी, दिमाग, दिल और अन्य प्रमुख अंग काम को प्रभावित करता है।

बचाव के लिए जरूरी उपाय

संक्रमित व्यक्ति की लगातार मॉनिटरिंग होनी जरूरी
पल्स आक्सीमीटर से oxygen स्तर की जांच करते रहें
समय पर दवाएं लेते रहें
ऑक्सिजन सैचुरेशन 94% से कम आता है तो तत्काल डॉक्टर के पास जाएं.
शरीर में बदलाव को अनदेखा न करें
हाइपोक्सिया के लक्षण?
हैप्पी हाइपोक्सिया के लक्षण 6 से 9 दिन के बीच आते हैं. होठों का रंग बदलता है, त्वचा लाल, बैंगनी रंग लेती है. बिना कारण लगातार पसीना आता है और ऑक्सीमीटर में कम लेवल दिखता है।

Exit mobile version