Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड के एम्स ऋषिकेश में मिले ब्लैक फंगस के 42 मामलें

A total of 42 patients of mucor mycosis (black fungus) have been detected in AIIMS Rishikesh. So far, a total of 2 people, including a woman,

समग्र समाचार सेवा
देहरादून,20 मई। एम्स ऋषिकेश में म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के कुल 42 मरीज सामने आए हैं। अब तक उपचार के दौरान एक महिला समेत कुल 2 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि ऋषिकेश निवासी एक 81 वर्षीया महिला को उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। एम्स में अब तक आए कुल 42 मरीजों में से 39 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जिनमें से 21 लोगों की सर्जरी होनी बाकी है। कुल भर्ती मरीजों में 21 उत्तराखंड के और शेष 21 उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

Exit mobile version