Site icon Samagra Bharat News website

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान, कोरोना से जान गंवाने वालें राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath has made a big announcement today. The Yogi government has declared that the state employees

समग्र समाचार सेवा
लखनउ, 20मई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बड़ा ऐलान किया है। योगी सरकार ने ऐलान कर कहा है कि कोरोना संक्रमण के दौरान जिन राज्य कर्मचारियों की मृत्यु हुई है उनके परिजनों को पूरा सहयोग किया जाएगा, उनके परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। योगी सरकार ने इसको आदेश भी जारी कर दिए हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना से जान गंवाने वाले राज्य कर्मचारियों के पूरे परिवार के प्रति पूरी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ सहयोग किया जाएगा। उन्होंने अफसरों को आदेश दिया कि अनुग्रह राशि, मृतक आश्रित की नियुक्ति सहित अन्य प्रक्रियाएं तत्काल पूरी की जाएं। इससे जुड़ी कोई भी फाइल लंबित न हो। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्य सचिव द्वारा इस सम्बंध में तत्काल आदेश जारी किए जाएं।

बता दें कि पंचायत चुनाव के दौरान राज्य कर्मचारियों की मृत्यु के बाद राज्य के शिक्षक व कर्मचारी संघों ने अफसरों पर मृत हुए शिक्षकों व कर्मचारियों की संख्या में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए हैं और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

इसके अलावा योगी सरकार ने कोरोना से पैदा हुई परिस्थितियों के कारण गरीबों और जरूरतमंदों को फ़ौरन राहत पहुँचाने के लिए सभी राशन कार्ड धारकों को 3 महीने तक राशन मुफ्त देने का ऐलान किया है।

यूपी में कोरोना संक्रमण की वजह से अपने अनाथ हुए बच्चों का भरण-पोषण सहित सभी तरह की जिम्मेदारी राज्य सरकार निभाएगी।

Exit mobile version