Site icon Samagra Bharat News website

लालू की छोटी बेटी रोहिणी के राजनीति में शामिल होनें की अटकलें तेज

After the release of RJD supremo Lalu Prasad Yadav, now the speculation about Lalu's younger daughter Rohini Acharya joining Bihar's politics

समग्र समाचार सेवा
पटना, 20मई। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की रिहाई के बाद अब लालू की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य के बिहार के राजनीति में शामिल होने की अटकलें तेज होती जा रहीं है। बता दें कि लगातार कई दिन से रोहिणी के ट्विटर पर नीतीश कुमार और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी पर लगातार निशाना साध रही है। जिससे उनकी राजनीति में आने के अटकलें तेज होती जा रही है।

रोहिणी आचार्य कोरोना महामारी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी पर बरस रही है और राजनीतिक मुद्दों को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर एक्टीव नजर आ रही है।

रोहिणी आचार्य ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के विकास मॉडल को मानवता के लिए शर्मसार बताया कि बिहार में पैदल कदम-कदम पर महिलाओं को लूटा जा रहा है, लेकिन सरकार अंधी, गूंगी और बहरी बनी हुई है। रोहिणी ने नीतीश कुमार को कुर्सी कुमार की संज्ञा भी दे दी।

Exit mobile version