Site icon Samagra Bharat News website

राज्यपाल ने हाई स्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

Governor Ms. Anusuiya Uike, all the students who succeeded in the results of class 10th board released today by Chhattisgarh Board

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 20मई। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आज जारी कक्षा 10वीं बोर्ड के नतीजों में सफलता हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि विद्यार्थियों ने जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है, जो उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि वे भविष्य में इसी तरह निरन्तर आगे बढ़ते रहें और अपने परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन करें। सुश्री उइके ने कहा है कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनके गुरूजनों और माता-पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है, मैं इसके लिए उन्हें भी बधाई देती हूं।

Exit mobile version