Site icon Samagra Bharat News website

चकराता बादल फटने की घटना:जिला प्रशासन ने मृतकों के आश्रितों को वितरित की अनुग्रह राशि

On Thursday, under the Tehsil Chakrata area, the house was damaged due to heavy rains due to cloudburst in Bijnad Chhani of Gram Panchayat Jogis, village Kawansi at around 9: 55 am, in which three members of the same family died.

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 21 मई। गुरूवार को तहसील चकराता क्षेत्रान्तर्गत प्रातः लगभग 9ः55 बजे ग्राम पंचायत जोगियों, ग्राम कवांसी के बिजनाड़ छानी में बादल फटने से भारी वर्षा के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो गई।

मृतकों में मुन्ना पुत्र गुन्ता 32 वर्ष, कु0 काजल पुत्री शीशपाल उम्र 13 वर्ष, कु0 साक्षी पुत्री मुन्ना उम्र 13 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायलों में श्रीमती बानो पत्नी मुन्ना उम्र 32 वर्ष, मुकुल पुत्र श्री मुन्ना उम्र 15 वर्ष, श्रीमती उषा पत्नी विक्रम उम्र 30 वर्ष, श्रीमती बालो देवी पत्नी श्री शीशपाल उम्र 31 वर्ष शामिल है। इस घटना में 15 बकरियां, 05 बैल, 05 गाय, 01 घोड़ा- खच्चर आदि मवेशी मारे जाने की पुष्टि हुई है । जिला प्रशाशन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रू0 अनुग्रह सहायता राशि तथा सामान एवं अन्य क्षतिपूर्ति के रूप में अहेतुक सहायता 5900 रू0 की धनराशि प्रत्येक मृतक के परिजन को उपलब्ध करा दी गई है।
उत्तराखंड में लगातार बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं पहाड़ के कई इलाकों में पिछले 1 महीने में बादल लगातार फटे हैं। वही पिछले 2 दिनों से प्रदेश भर में हो रही बारिश ने भी आपदा के हालात बना दिए हैं। चकराता तहसील बिजनाड छानी में बादल फटने से तबाही का मंज़र पशर गया। वहीँ चमोली में बद्रीनाथ धाम अन्य वाले रस्ते में लामबगड़ के समीप भरी बारिश के कारन मलबा सड़क पर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी ने बताया की तेज़ बारिश के वजह से दो जगह मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है और बॉर्डर रोड ऑर्गनाइज़ेशन के कर्मचारी मार्ग को खोलने में जुटे हैं।

Exit mobile version