Site icon Samagra Bharat News website

अतिवृष्टि और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रो में मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने संबंधित जिलाधिकारियों को तुरंत सहायता पहुंचाने के दिए निर्देश

As soon as the information was received from several places including Chakrata of Dehradun district in Uttarakhand, Lambag in Chamoli district, Yamunotri National Highway of Uttarkashi, Chief Minister Mr. Tirath Singh Rawat called the concerned District Magistrates to provide immediate assistance to the affected and for proper treatment of the injured and Instructed to ensure food and lodging arrangements for the homeless

समग्र समाचार सेवा,
देहरादून, 21 मई। उत्तराखंड में देहरादून जिले के चकराता, चमोली जिले के लामबगङ, उत्तरकाशी के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई स्थानों से अतिवृष्टि और भूस्खलन की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने संबंधित जिलाधिकारियों को फोन कर प्रभावितों तक तुरंत सहायता पहुंचाने तथा घायलों के समुचित इलाज और बेघर लोगों के भोजन व रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतकों के परिजनों और घायलों को अनुमन्य सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री ने यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित बाधित मार्गों को जल्द से जल्द खोलने के भी निर्देश दिये। साथ ही अधिकारियों को नुकसान का आकलन करते हुए प्रभावितों को अविलंब अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए हैं। किसानों कि फसलों को हुए नुक़सान का आँकलन कर शीघ्र मुआवज़ा देने के लिए भी ज़िलाधिकारियों को निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं में प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने और राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर आवागमन सुचारू करने के लिए राज्य सरकार समुचित प्रबंध कर रही है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी मिलते ही राजस्व पुलिस, पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गई ।

Exit mobile version