Site icon Samagra Bharat News website

बिहार के पूर्व राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया का निधन, सीएम नीतिश ने जताया शोक

Former Rajasthan Governor and former Chief Minister Jagannath Pahadia died on Wednesday at the age of 93 due to corona.

समग्र समाचार सेवा
पटना 21मई। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाडिय़ा का बुधवार को 93 वर्ष की उम्र में कोरोना के कारण निधन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बिहार के पूर्व राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक-संदेश में कहा है कि जगन्नाथ पहाड़िया एक प्रख्यात राजनेता थे। वे 03 मार्च 1989 से 02 फरवरी 1990 तक बिहार के राज्यपाल रहे थे। स्व0 पहाड़िया जी बेहद मृदुभाषी, मिलनसार एवं लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने लम्बे समय तक मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं केन्द्रीय मंत्री के रूप में देश की सेवा की थी। उनके निधन से पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

स्व0 जगन्नाथ पहाड़िया के सम्मान में बिहार सरकार ने दिनांक 20.05.2021 को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दें कि कांग्रेसी नेता और राजस्थान के पहले दलित मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाडिय़ा का बुधवार रात को गुड़गांव के एक अस्पताल में कोरोना के कारण निधन हो गया, अस्पताल में कई दिनों से कोरोना का इलाज चला रहा था। सभी सरकारी कार्यालयों में 20 मई का अवकाश रहा।

Exit mobile version