Site icon Samagra Bharat News website

भारत में कम हो रहे कोरोना के नए मामलें, मौत का आंकडा 4हजार के पार

There has been a decrease in the figures of corona in the country, but the death toll remains the same, which is very worrying. The lowest number of cases have been registered in the country on Saturday in the cases of corona infection after 70 days.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22मई। भारत में कोरोना वायरस के रोजाना नए मामलों में अब कमी तो देखने को मिल रही है लेकिन मौत के आंकड़े अब भी चार हजार के पार ही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को देश में कोरोना के 2 लाख 54 हजार 395 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस की वजह से 4143 लोगों ने दम तोड़ दिया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को एक दिन में करीब 2 लाख 54 हजार नए केस सामने आने के बाद भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 26285069 पार कर गई है। लेकिन इनमें से एक्टिव केसों की संख्या 2920021 है। वहीं अब तक इस खतरनाक वायरस से करीब 295508 लोगों की जान चली गई है।
भारत में कोरोना के सबसे ज्यादा मामलें महाराष्ट्र में है, जहां 86 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

राहत की बात है कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संकमित ठीक हुए लोगों की भी संख्या भी ज्यादा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि एक दिन में संक्रमण के सामने आए 2,59,551 नए मामलों में से 76.66 प्रतिशत मामले 10 राज्यों-तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और असम से आये हैं। सर्वाधिक मामले तमिलनाडु में सामने आए, जिनकी संख्या 35,579 रही। इसके बाद केरल में 30,491 मामले सामने आए।

Exit mobile version