Site icon Samagra Bharat News website

पीड़ित और जनता जानती है कि कांग्रेस जनता के बीच नहीं: मनवीर सिंह चौहान

BJP's state media in-charge Manveer Singh Chauhan said that the Congress should look into its Girwan instead of commenting

समग्र समाचार सेवा
देहरादून 22मई। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को राहत कार्यों को लेकर भाजपा पर टिप्पणी करने के बजाय अपने गिरेवान में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जब कांग्रेस को जनता के बीच में आने को कहा तो उसे तब यह अहसास हुआ कि जनता के बीच जाना जरुरी है और कांग्रेस के कुछ लोग कार्य करते दिख रहे हैं, लेकिन सेवा कार्यों के बजाय व्यव्यस्था में मीन मेख निकालने वाले और बयानबाजी करने वाले उनकी मेहनत पर भी पानी फेर रहे हैं।

मीडिया प्रभारी श्री चौहान ने कहा कि भाजपा के राज्य भर के जिले कन्ट्रोल रूम से जुड़कर लोगों की समस्याओ को सुनकर राहत कार्यो में जुटे हैं। प्रदेश की सभी विधान सभाओं में ब्लड कैंप आयोजित हो रहे हैं जिससे किसी भी जरुरतमन्द को खून की कमी न हो। आक्सिजन से लेकर सेनिटाइजर, मास्क आदि वार्ड स्तर पर घर घर तक वितरित किया जा रहा है। राशन किट और पका भोजन भी जरुरतमन्दो को वितरित किया जा रहा है। महिला मोर्चा के द्वारा सामुदायिक किचन भी चलायी जा रही है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना से बचाव के लिए भाजपा के सातों मोर्चे लगे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्यकर्ता दिन रात जुटे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी काम कम और बखान ज्यादा कर रहे हैं। जनता और जरुरतमन्द यह अच्छी तरह जानते हैं कि कौन मैदान में है और कौन महज बात कर रहा है।

श्री चौहान ने कहा भाजपा अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने बेहतर काम करने वालों की पीठ भी थपथपाई है, लेकिन महज मीन मेख निकालने वालोंं को चेताया भी है। यह समय श्रेय लेने और किसने क्या और कितना किया इसे लेकर आकलन का नहीं है।इस समय कोरोना से लड़ने के लिए एकजुट होने का समय है। कांग्रेस को रचनात्मक विपक्ष के रूप में सहयोग का हाथ बंटाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने दूसरी लहर की शुरुआत में ही सर्वदलीय बैठक बुलाकर स्पस्ट कर दिया था कि कोरोना की लड़ाई सामूहिक रूप से लड़नी है, लेकिन विपक्ष के इरादे सहयोग के बजाय नकारात्म्क राजनीति की है जो कि अच्छा नही है।उन्होंने विपक्ष से आडम्बर और आरोप प्रत्यारोप की राजनीति को त्याग कर जनता के बीच आकर सेवा कार्यो में जुटने की अपील की।

Exit mobile version