Site icon Samagra Bharat News website

चक्रवात ‘यास’, कर सकता है भारी नुकसान, प्रभावित राज्यों में तैनात की NDRF की 99 टीमें

The cyclonic storm Yas has started showing its horrific form, in view of which the preparations have been speeded up in the areas

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,24मई। चक्रवाती तूफान यास अपना भंयकर रुप दिखाने लगा है जिसे देखते हुए उन इलाकों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं जहां इसके आने की सबसे ज्यादा संभावना है। NDRF अपनी 99 टीमों के साथ ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु व अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में मोर्चे पर तैनात है। यह जानकारी NDRF के डायरेक्टर जनरल एसएन प्रधान ने सोमवार को दी। IMD के अनुसार 26 मई और 27 मई को असम व मेघालय में वहीं 28 मई को बिहार में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा 26 मई को ओडिशा व पश्चिम बंगाल में भी भारी वर्षा होने की पूरी संभावना है। बता दें कि पूर्व रेलवे ने यास चक्रवात की वजह से 24 मई से 29 मई के बीच चलने वाली 25 ट्रेनों का संचालन रद कर दिया है।

NDRF की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार केवल ओडिशा में NDRF की 18 टीमें तैनात है। बालासोर में 7 टीमें , भद्रक में 4 , केंद्रपाड़ा में 3, जाजपुर में 2, जगतसिंहपुर व मयूरभंज में एक-एक तैनात की गई। रिजर्व में चार टीमें रखी गई हैं।

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना व हावड़ा, हुगली उत्तर 24 परगना के कई इलाकों में 25 मई को बारिश का अनुमान जताया गया है। 26 को पुरुलिया, बांकुरा, बर्धमान, हावड़ा, हुगली, कोलकाता, उत्तर 24 परगना, बीरभूम व नादिया, मुर्शिदाबाद, दार्जिलिंग में भी भारी वर्षा होगी।

असम और मेघालय के अधिकांश जगहों पर बारिश की संभावना है।

Exit mobile version