Site icon Samagra Bharat News website

भारत की कंपनी पैनेसिया बायोटेक और आरडीआईएफ ने देश में शुरू किया रूसी वैक्सीन का उत्पादन

Indian companies Panacea Biotech and RDIF have started production of Russian vaccine in the country.Panacea biotech of india now

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24मई। भारत की कंपनी पैनेसिया बायोटेक और आरडीआईएफ ने देश में रूसी वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर दिया है।
भारत की पैनेसिया बायोटेक अब हर साल देश में स्पुतनिक वी की 10 करोड़ डोज बना सकेगी। बता दें, रूस द्वारा विकसित यह कोरोना रोधी वैक्सीन कोरोना के खिलाफ बड़ी कारगर मानी गई है।

आरडीआईएफ ने कहा कि पैनेसिया बायोटेक द्वारा बनाई गई वैक्सीन का पहला बैच क्वालिटी कंट्रोल्स के लिए, स्पुतनिक वी को विकसित करने वाले रूस के इंस्टीट्यूट गैमेलिया को भेजा जाएगा। फुल स्केल प्रॉडक्शन इस साल गर्मियों में शुरू होने की उम्मीद है। पैनेसिया बायोटेक कई तरह की दवाओं और वैक्सीन की उत्पादन करती है। इसकी स्थापना 1984 में हुई थी और यह 1995 में पैनिसिया बायोटेक लिमिटेड के नाम से सूचीबद्ध हुई थी।
बता दें कि रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन पहली और दूसरी डोज में दो अलग-अलग एडेनोवायरस इस्तेमाल करती है। यह वैक्सीन 65 देशों में रजिस्टर हो चुकी है। चिकित्सा क्षेत्र की प्रमुख पत्रिका लैंसेट के अनुसार स्पुतनिक वी, कोविड19 पर 91.6 फीसद कारगर है।

रूस की सॉवरन वेल्थ फंड, रसियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (RDIF) इस वैक्सीन के लिए फंडिग करती है। खास बात ये है कि उसने भारत की 5 पांच कंपनियों से इसके प्रोडक्शन के लिए समझौता किया है। भारत को अभी तक स्पूतनिक V की 2,10,000 डोज मिल चुकी है। वहीं मई के अंत तक 30 लाख डोज और मिलेगा जिसे भरकर इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं जून तक यह संख्या बढ़कर 50 लाख डोज हो जाएगी।

Exit mobile version