Site icon Samagra Bharat News website

छत्तीसगढ़ में सुधरे कोरोना के हालात, कुछ जिलों में मिलेगी लॉकडाउन की छूट

As soon as the impact of the lockdown is seen in Chhattisgarh, there is talk of opening the lockdown in some districts in the state.

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 25मई। छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन का असर दिखते ही राज्य में कुछ जिलों में लॉकडाउन खोलने की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कम होते मामलों को देखते हुए आठ फीसदी से कम संक्रमण दर वाले जिलों में शाम छह बजे तक बाजारों को खोलने की अनुमति दे दी है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि राज्य शासन ने जिलाधिकारियों से कहा है कि आठ फीसदी से कम संक्रमण दर वाले जिलों में बिना किसी क्रम के या प्रतिबंध के सभी बाजारों और दुकानों, शोरूम, मॉल आदि को खोला जा सकता है। हालांकि सभी प्रतिष्ठान शाम छह बजे तक अनिवार्य रूप से बंद हो जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक होटल और रेस्तरां पैक करके भोजन दे सकते हैं और स्विगी, ज़ोमैटो आदि से भी डिलीवरी दे सकते हैं। हालांकि सिनेमा हॉल और थिएटर बंद रहेंगे। दुकानें और प्रतिष्ठान अनिवार्य रूप से शाम छह बजे से अगली सुबह तक बंद रहेंगे। यानी रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। विवाह और अंतिम संस्कार के लिए पूर्व निर्देशों के अनुसार अनुमति दी गई है।
जिलों में धारा 144 लागू रहेगी तथा किसी भी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक जुलूसों, संगठनों और सभाओं पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
बता दें कि राज्य में सोमवार तक 9,53,209 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं 8,79,625 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में 60,938 मरीज उपचाराधीन हैं तथा वायरस से संक्रमित 12,646 लोगों की मौत हुई है।

Exit mobile version