Site icon Samagra Bharat News website

कोविड-19: जानें किन राज्यों में लागू रहेगी लॉकडाउन की पाबंदिया, कहां मिलेगी छुट

The lockdown was imposed in several states of the country in view of the rising outbreak of the Corona epidemic. But now gradually the effect of the lockdown has started showing and in addition to the daily cases of Corona, there has been a slight decrease in the figures of death as well.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25मई। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया था। लेकिन अब धीरे- धीरे लॉकडाउन का असर दिखने लगा है और कोरोना के डेली मामलों के अलावा मौत के भी आंकड़ों मामूली कमी देखने को मिली है। जिसे देखते हुए कुछ राज्य के सरकारों नें राज्य में धीरे- धीरे लॉकडाउन को खोलने का फैसला लिया है लेकिन कई जगहें जहां अभी भी कोरोना के मामलों नियंत्रण नही है ऐसी जगहों पर लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है।

जहां एक तरफ दिल्‍ली समेत मध्‍य प्रदेश और सबसे ज्‍यादा आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में अब राज्य सरकारें कोरोना से जारी लॉकडाउन में लोगों को सहूलियत देने के लिए एक जून से अनलॉक की योजना बना रही हैं तो वहीं, कर्नाटक, राजस्‍थान के साथ ही केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत कुछ अन्‍य राज्‍यों में भी आगे ढील दिए जाने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

राजस्‍थान सरकार ने 25 मई से 8 जून की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन जारी रखने का फैसला क‍िया है। वहां पर फेस मास्‍क न पहनने पर जुर्माना भी 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है. 30 जून तक राज्‍य में शादी समारोहों की अनुमति भी नहीं होगी। हालांकि जिन जिलों में कोविड-19 की स्थिति खासी सुधर चुकी होगी, वहां 1 जून से व्‍यवसायिक गतिविधियों में थोड़ी छूट दी जा सकती है।

तेलगांना में सरकार 7 या 10 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा सकती है। सरकार ने साफ कहा है कि कोविड-19 के केस कम नहीं हुए तो उसे मजबूरन लॉकडाउन बढ़ाना पड़ेगा। सीएम के. चंद्रशेखर राव 28 मई को लॉकडाउन एक्‍सटेंशन पर फैसला करेंगे।

केरल में 30 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। मलाप्‍पुरम जिले में ट्रिपल लॉकडाउन जारी रहेगा जबकि तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम और थ्रिसूर में थोड़ी राहत दी गई है। केरल में जून के पहले सप्‍ताह में लॉकडाउन से राहत मिलने की संभावना कम ही है।
बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन की अवधि सोमवार को एक जून तक बढ़ा दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई. लॉकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है।

वहीं, उत्तराखंड सरकार ने भी कोविड-19 की वजह से लागू कर्फ्यू की मियाद बढ़ाकर 1 जून कर दी जो मंगलवार सुबह को खत्म हो रहा था। हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी कोरोना कर्फ्यू की अवधि 31 मई तक के लिए बढ़ा दी।

उधर, मध्यप्रदेश के पांच जिलों में कोरोना संक्रमण की दर पांच प्रतिशत से कम होने के बाद प्रदेश सरकार ने सोमवार से 5 जिलों में कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों में छूट देने अनुमति दी है। यह छूट 24 से 31 मई तक प्रभावी रहेगी। हांलांकि सरकार इन जिलों मामलों के आधार पर एक जून से चरणबद्ध तरीके से अनलॉक पर विचार करेगी।

दिल्ली में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लागू, 31 मई तक, हरियाणा में तीन मई से लॉकडाउन लागू है, 31 मई तक, चंडीगढ में 31 मई तक के लिए नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू लगाया, पंजाब में नाइट कर्फ्यू समेत कोविड-19 संबंधी पाबंदियां 31 मई तक लागू रहेंगी, उत्तर प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू का विस्तार 31 मई की सुबह 7 बजे तक, बिहार में चार मई को लॉकडाउन की घोषणा की गई और अब इसे बढ़ाकर 1 जून तक किया गया,
झारखंड में लॉकडाउन जैसी पाबंदी सख्त प्रावधानों के साथ 27 मई तक, ओडिशा में एक जून तक लॉकडाउन, पश्चिम बंगाल में 16 मई से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन, राजस्थान में लॉकडाउन का विस्तार 8 जून तक, मध्य प्रदेश में अलग-अलग अवधि के लिए 31 मई तक प्रदेश के 52 जिलों में कोरोना कर्फ्यू, गुजरात में राज्य के 36 शहरों में रात्रि कर्फ्यू का विस्तार 28 मई तक , छत्तीसगढ़ में 28 जिलों में कोविड-19 लॉकडाउन का विस्तार 31 मई तक, केरल में पूर्ण लॉकडाउन 30 मई तक, तमिलनाडु में 24 मई को समाप्त हो रहे लॉकडाउन की अवधि एक सप्ताह और बढ़ाई गई, पुडुचेरी में 31 मई तक लॉकडाउन ,कर्नाटक में सरकार ने 24 मई से सात जून तक, तेलंगाना में लॉकडाउन का विस्तार 31 मई तक , आंध्र प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू 31 मई तक, गोवा में राज्य सरकार ने 31 मई तक कर्फ्यू, महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों की अवधि एक जून तक, असम में 12 मई को शहरी और अर्ध शहरी क्षेत्रों में स्थित सभी कार्यालयों, धार्मिक स्थलों और साप्ताहिक बाजारों को 15 दिनों तक बंद करने का आदेश, नगालैंड में लॉकडाउन का विस्तार 31 मई तक, मिजोरम में आईजोल और अन्य जिला मुख्यालयों में लॉकडाउन की मियाद 31 मई तक, अरुणाचल प्रदेश में अंजाव, दिबांग घाटी, निचला सुबनसिरी, लोहित और तवांग जिले और राजधानी संकुल क्षेत्र में 31 मई तक पूर्ण लॉकडाउन, मणिपुर के सात जिलों इम्फाल पश्चिम, इम्फाल पूर्व,विष्णुपुर, उखरुल, थोउबल, काकचिंग और चूड़ाचांदपुर में 28 मई तक कर्फ्यू, मेघालय में सबसे प्रभावित पूर्वी खासी हिल्स जिले में 31 मई तक लॉकडाउन, त्रिपुरा में 19 से 26 मई तक रात्रि कर्फ्यू , जम्मू-कश्मीर में 31 मई की सुबह तक कोरोना कर्फ्यू , उत्तराखंड में एक जून तक, हिमाचल प्रदेश में 31 मई तक।

Exit mobile version