Site icon Samagra Bharat News website

डीजीपी श्री अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 85 लाख 95 हजार 350 रुपए

In view of Kovid-19, DGP Mr. Ashok Kumar has given a check of 85 lakh 95 thousand 350 rupees for Chief Minister Relief Fund.

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 25 मई। कोविड -19 के दृष्टिगत डीजीपी श्री अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 85 लाख 95 हजार 350 रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है। उत्तराखंड पुलिस के कार्मिकों द्वारा स्वेच्छा से अपने 01 दिन के वेतन से दी गई धनराशि का यह चेक सचिवालय में डीजीपी ने मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत को सौंपा।
इस अवसर एडीजी, पीएसी श्री पी.वी.के. प्रसाद, एडीजी प्रशासन श्री अभिनव कुमार एवं आईजी कार्मिक श्री पुष्पक ज्योति भी मौजूद थे।

Exit mobile version