Site icon Samagra Bharat News website

जयंत चौधरी को चुना गया राष्ट्रीय लोकदल का अध्यक्ष, संभालेगें पिता अजित सिंह का कार्यभार

Jayant Chaudhary will now be the president of the Rashtriya Lok Dal. After the demise of father Chaudhary Ajit Singh, it has been decided

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 25मई। जयंत चौधरी अब राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष होंगे। पिता चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी देने का फैसला लिया गया है। बता दें कि मंगलवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल मीटिंग में जयंत चौधरी को अध्यक्ष चुने जाने का फैसला लिया गया। आरएलडी के मुखिया रहे चौधरी अजित सिंह का 6 मई को कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया था। जिसके बाद से यह पद खाली था, लेकिन अब यह पद उनके बेटे को सौंपा गया है। इससे पहले जयंत चौधरी उपाध्यक्ष के तौर पर पार्टी का कामकाज देख रहे थे।

चौधरी अजित सिंह ने 2014 में बागपत सीट से चुनाव हारने के बाद जयंत चौधरी को आगे बढ़ाने का फैसला लिया था और उन्हें उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। तब से ही वह पार्टी से जुड़े अहम फैसले ले रहे थे। लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से पोस्ट ग्रैजुएट की डिग्री हासिल करने वाले जयंत चौधरी अपने पिता अजित सिंह के अलावा दादा चौधरी चरण सिंह की विरासत को भी आगे बढ़ाएंगे। हालांकि आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को दोबारा मजबूत स्थिति में ला पाना उनके लिए एक चुनौती होगा।

Exit mobile version