Site icon Samagra Bharat News website

सीबीआई के नए बॉस को लेकर पीएम की बैठक, इन 3 नामों पर हुई चर्चा

The selection committee chaired by PM Narendra Modi met on Monday to choose the new boss of the country's premium investigation agency CBI. 3 names for CBI Director were considered in this meeting.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25 मई। देश की प्रीमियम जांच एजेंसी सीबीआई का नया बॉस चुनने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में चयन समिति की सोमवार को बैठक हुई। इस बैठक में सीबीआई डायरेक्टर के लिए 3 नामों पर विचार किया गया। इनमें सुबोध जायसवाल, के आर चंद्रा और वीकेएस कौमुदी के नाम शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीफ जस्टिस एनवी रमणा, और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रजंन चौधरी ने सीबीआई का नया बॉस चुनने के लिए 90 मिनट तक बैठक की।

जानकारी के अनुसार इस दौरान 1984, 1985, 1986 और 1987 बैच के 100 अधिकारियों की सीवी चेक की गई। इस दौरान अंतिम रूप से सुबोध जायसवाल, के आर चंद्रा और वीकेएस कौमुदी के नाम पर सहमति बनी। अब सरकार इनमें से किसी एक को भी सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त कर सकती है।

अगर इन अधिकारियों के संक्षिप्त परिचय के बारे में बात करें तो सुबोध जायसवाल 1985 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं और इस वक्त डीजी सीआईएसएफ हैं। के आर चंद्रा सशस्त्र सीमा बल के मौजूदा निदेशक हैं। वहीं वीकेएस कौमुदी गृह मंत्रालय में आतंरिक सुरक्षा विभाग में विशेष सचिव हैं।

Exit mobile version