Site icon Samagra Bharat News website

लापता हुआ पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी, जांच में जुटी पुलिस

Mehul Choksi, an accused and fugitive diamond trader in the Punjab National Bank scam, has gone missing from Antigua and Barbuda. The police have been looking for him since Sunday. Choksi's lawyer Vijay Aggarwal has informed about this.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्‍ली,25 मई। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी और भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी एंटीगुआ और बारबुडा से लापता हो गया है। रविवार से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी है।
बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआइ) मेहुल चोकसी को एंटीगुआ से भारत लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही थी। एंटीगुआ सरकार पर भी भारत सरकार इस मामलें को लेकर दबाव बनाए हुए है। ऐसे में सीबीआइ ने जानकारी दी है कि हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के लापता होने की खबरों पर उन्‍होंने संज्ञान लिया है। तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

ऐसा कहा जा रहा है कि चोकसी आईलैंड के दक्षिणी हिस्से में एक मशहूर रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए देश शाम घर से निकले थे। वह अपनी गाड़ी चलाकर रेस्‍टोरेंट जा रहे थे। लेकिन इसके बाद उनका कहीं पता नहीं है। परिवार को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि चोकसी ने जनवरी 2018 में भारत से भागने से पहले ही, 2017 में कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता हासिल कर ली थी।
चोकसी और उनके भतीजे नीरव मोदी पर कुछ बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में बंद हैं। दोनों के खिलाफ सीबीआई जांच कर रहा है।

Exit mobile version