Site icon Samagra Bharat News website

फुटबॉल के मैदान में गोल करने से चूके विराट कोहली, वायरल हुआ रिएक्शन

Virat Kohli, the captain of the Indian team who hits fours and sixes in the field, is also a football lover and he is also trying to make an exact kick in the football field. Yes, a video of Virat Kohli is becoming very viral on social media, in which he tried to score a goal with a cross kick, he missed it.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26मई। मैदान में चौके-छक्‍के लगाने वाले भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली फुटबॉल प्रेमी भी है और वो फुटबॉल के मैदान में भी सटीक किक लगाने की कोशिश में है। जी हां सोशल मीडिया पर विराट कोहली की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्‍होंने क्रॉस किक लगाकर गोल दागने का प्रयास किया वो चूक गए।

बता दें कि विराट ने मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। उसमें उन्होंने गोल दागने की कोशिश की, लेकिन किक मारने के बाद बॉल गोल पोस्ट के ऊपरी खंभे से टकराकर दूसरी तरफ चली गई। जब भारतीय कप्तान गोल करने में नाकाम हुए तो उन्होंने शर्माते हुए हाथों से अपना चेहरा छिपा लिया। यहां उनका यह रिएक्शन भी काफी वायरल हो गया।

गौरतलब है कि भारत अगले महीने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ने की पूरी तैयारी कर रहा है। जून में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा जो 18 जून से शुरू होकर 22 जून को खत्म होगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया फिलहाल मुंबई में कोरेंटिन है और 2 जून को इंग्लैंड रवाना होगी। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। इसके बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

Exit mobile version