Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना के साथ देश में आफत बना ब्लैक फंगस, इन राज्यों में घोषित हुआ महामारी

Along with the corona epidemic, black fungus and white fungus remain major problems in the country. In the last few days, black fungus has caught thousands of people. Due to which 14 states including Haryana, Gujarat, UP and Punjab have declared the disease as an epidemic.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27मई। देश में कोरोना महामारी के साथ ही ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस के बड़ी समस्या बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों में ही ब्लैक फंगस ने हज़ारों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिस कारण हरियाणा, गुजरात, यूपी और पंजाब समेत करीब 14 राज्यों ने इस बीमारी को महामारी घोषित कर दिया है।
ब्लैक फंगस के सबसे ज्यादा केस गुजरात में हैं। गुजरात में 2281 लोग ब्लैक फंगस की चपेट में आए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 2000 मामले, आंध्र प्रदेश में 910 मामले, मध्य प्रदेश में 720, राजस्थान में 700, कर्नाटक में 500, दिल्ली में 197, यूपी में 124, तेलंगाना में 350, हरियाणा में 250, पश्चिम बंगाल में 6 और बिहार में 56 मामले सामने आए हैं।
इतना ही नही कोरोना के मरीज़ों में ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, यूपी, पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, ओडिशा, बिहार, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलांगना समेत करीब 14 राज्यों में इस बीमारी को महामारी घोषित कर दिया गया है।

Exit mobile version