Site icon Samagra Bharat News website

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप को पड़ा दिल का दौरा, सर्जरी के बाद हालत में है सुधार

Bollywood film director Anurag Kashyap's health suddenly worsened on Sunday. He was admitted to a hospital in Mumbai due to chest pain,

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 27मई। बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बीते रविवार को तबीयत अचानक खराब हो गई। सीने में दर्द होने की कारण उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था,  जांच के बाद पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उनकी एंजियोप्लास्टी की।अब धीरे-धीरे अनुराग कश्यप की हालत में सुधार आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक अनुराग कश्यप ने सीने में दर्द और शरीर में तकलीफ की शिकायत की, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से चेकअप कराया। डाकटर ने तुरंत ही एंजियोप्लास्टी की, जिसमें पता चला कि अनुराग को हार्ट में ब्लॉकेज है। इसके तुरंत बाद ही उन्हें अस्पताल में सर्जरी के लिए भर्ती कर दिया गया। फिलहाल अनुराग की सर्जरी हो रही है और वे पहले से बेहतर हैं और धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। डॉक्टर्स ने एक हफ्ते तक आराम करने के लिए कहा है।

Exit mobile version