Site icon Samagra Bharat News website

झारखंड: रांची के गुमला में सेक्स रैकेट गिरोह का भांडाफोड़, आपत्तिजनक हालात में मिली 4महिलाएं और एक युवक

In this era of Corona crisis, where lockdown and curfew have been imposed everywhere, people of criminal nature like this have

समग्र समाचार सेवा
रांची, 27मई। कोरोना संकट के इस दौर में जहां एक तरफ हर जगह लॉकडाउन और कर्फ्यू लगाया गया है वहीं अपराधिक प्रकृति के लोगों को जैसे यह एक मौका मिल गया हो। ताजा मामला झारखंड की राजधानी रांची से है। यहां पुलिस ने एक ऐसे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है जो एक किराए के घर से रैकेट चलाते थे।
जानकारी के मुताबिक गुमला में सेक्स रैकेट गिरोह में शामिल चार महिलाओं को पुलिस ने एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि बेहराटोली स्थित एक मेडिकल हॉल के समीप एक किराए के मकान में चार महिलाएं रहती हैं, जो सेक्स रैकेट चलाती हैं।

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर खुद थानेदार मनोज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। सभी लोगों ने घर में दबिश दी उस समय मकान के अंदर एक युवक मौजूद था, जो आपत्तिजनक स्थिति में था। पुलिस सभी लोगों को पकड़ कर थाना ले आई है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक ने अपना नाम प्रकाश साहू बताया है, जो बसिया प्रखंड के बनई गांव का रहने वाला है। थाने में महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। थानेदार ने बताया कि सभी महिलाएं शादी-शुदा हैं। चंद पैसो के लिए जिस्म के धंधे में शामिल हुई हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं घाघरा, आंजन, खोरा व सिसई की रहने वाली हैं।

Exit mobile version