Site icon Samagra Bharat News website

जैसे चीन ने डोनाल्ड ट्रंप को हरवाया, वैसे ही पीएम मोदी को भी हरवाएगा- बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

समग्र समाचार सेवा
इंदौर,27मई। कोरोना को लेकर वैसे ही देश में जमकर राजनीति हुई है इस दौरान विपक्षी दलों ने भाजपा को नीचा दिखाने का एक भी मौका नही छोड़ा है। अब विपक्ष तो विपक्ष भाजपा सरकार के ही मंत्री ने एक ऐसा बयान दिया है जो वाकई हैरान कर देने वाला है। हालांकि यह उनका यह बयान चीन को लेकर दिया गया है। जी हां मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि मैंने ऐसा अमेरिकी अखबार में पढ़ा था, कि चीन ने अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प को चुनाव हरवाया। क्योंकि ट्रम्प चीन के लिए बहुत बड़ा खुटका थे। अब हो सकता हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराएंगे, क्योंकि वह भी उनके लिए खुटका हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि मोदी जी ने चीन से जिस तरीके का व्यवहार किया। उनकी सेना को पीछे हटने पर मजबूर किया, ये सबने देखा है। चीन जिस जगह घुस जाता है, ऐसे पीछे नहीं होता। पर पीएम मोदी के कारण 2 बार ऐसा हुआ। किसान आंदोलन पर तंज कसते हुए कैलाश ने कहा कि ये तो चंद लोगों का आंदोलन है, कहां से क्या हो रहा है ये सबको पता है। उन्होंने कहा कि देश के किसान को उस आंदोलन से कोई लेना देना नहीं है।

Exit mobile version