Site icon Samagra Bharat News website

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर आई उछाल, दिल्ली में 93.68 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का दाम

There has been a sudden jump in the prices of petrol and diesel in the country. Petrol and diesel prices in the country have been steadily increasing after the elections in five states of the country, and this is the 14th increase in prices since May 4 this month.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27मई। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक उछाल देखने को मिली है। देश के पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है और इस महीने चार मई के बाद आज 14वीं बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 24 पैसे और डीजल के दाम में 29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इसके बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 93.68 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 84.61 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।
जानकारी के मुताबिक मुंबई में पेट्रोल 99.94 रुपये और डीजल 91.87 रुपये प्रति लीटर है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 93.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.46 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 95.28 रुपये और डीजल की कीमत 89.39 रुपये प्रति लीटर है।
महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ अन्य शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर पहले ही पहुंच चुकी हैं।

Exit mobile version