Site icon Samagra Bharat News website

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने बाबा रामदेव के बयान का दिया पलटवार, बोली- भाई बाप तो…..

On one hand, the matter has increased so much about his allopathy statement that his arrest is being demanded, while Baba Ramdev has also

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27मई। जहां एक तरफ अपने एलोपैथी वाले बयान को लेकर मामला इतना बढ़ चुका है कि उनके गिफ्तारी की मांग की जा रही है वहीं बाबा रामदेव ने भी खुला चैलेंज दिया है कि किसी के बाप की हिम्मत नहीं जो उन्हे गिरफ्तार कर सके।
अब उनके इस बयान के बाद बाबा रामदेव टीएमसी के निसाने पर भी आ गए है। बाबा के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने रामदेव और सरकार पर निशाना साधा है। मोइत्रा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि स्वामी रामदेव को गिरफ्तार तो किसी का बाप भी नहीं कर सकता। भाई और बाप तो विपक्ष को गिरफ्तार करने में व्यस्त हैं।

मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा कि बाबा रामदेव को किसी का बाप भी गिरफ्तार नहीं कर सकता है क्योंकि भाई और बाप तो विपक्ष को गिरफ्तार करने में व्यस्त हैं।
बता दें कि महुआ मोइत्रा का ये ट्वीट हाल ही में नारदा केस में हुई टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Exit mobile version