Site icon Samagra Bharat News website

उत्तर प्रदेश: यूपी सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां शुरू, गवर्नर आनंदी बेन पटेल सीएम योगी से करेंगी मुलाक़ात

Assembly elections are going to be held in Uttar Pradesh next year, but before that talks of cabinet expansion are coming out.

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 27मई। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, लेकिन उससे पहले प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की बातें सामने आ रही है। योगी आदित्यनाथ की मंत्रिमंडल में जल्द ही विस्तार होने जा रहा है जिसको लेकर आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे।

जानकारी के मुताबिक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मध्य प्रदेश का दौरा पूरा होने के बाद लखनऊ पहुंच चुकी हैं और मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात के लिए आज शाम 7 बजे का वक्त मांगा है। इसके बाद से इस बात को और बल मिल गया है कि राज्य में दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ब्यूरोक्रेसी से राजनीति में आए अरविंद कुमार शर्मा (एके शर्मा) के उत्तर प्रदेश कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है और साथ ही उन्हें कोई बड़ा मंत्रालय भी दिया जा सकता है.

ऐसा माना जा रहा है कि राज्य में दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक किसी एक हटाया जा सकता है और मौजूद उपमुख्यमंत्रियों में से किसी एक को हटाकर एके शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। एके शर्मा अभी उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं और उन्हें प्रधानमंत्री का बेहद करीबी माना जाता है।

यूपी सरकार में फिलहाल 54 मंत्री हैं, 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 22 राज्यमंत्री शामिल हैं. कोरोना के चलते योगी कैबिनेट के तीन मंत्रियों का निधन हो चुका है. हाल ही में राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप का निधन हुआ था तो कोरोना की पहली लहर में मंत्री चेतन चौहान और मंत्री कमला रानी वरुण चल बसे थे. नियम के मुताबिक, यूपी में कैबिनेट मंत्रियों की अधिकतम 60 मंत्री हो सकते हैं, इस लिहाज से अभी 6 पद खाली हैं. 19 मार्च 2017 को सरकार गठन के बाद 22 अगस्त 2019 को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार किया था, उस दौरान उनके मंत्रिमंडल में 56 सदस्य थेय बाकी है. उससे पहले सरकार और संगठन में व्यापक सुधार किये जाने हैं. इसीलिये सरकार के विस्तार का चर्चा बार बार सामने आती है।

Exit mobile version