Site icon Samagra Bharat News website

तिरंगे को गलत तरीके से लगाकर फंसे सीएम केजरीवाल, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने लिखा पत्र

Now CM Kejriwal is trapped by putting the national flag tricolor incorrectly. Union Minister Prahlada Singh Patel has written a letter accusing him of insulting the tricolor.

समग्र समाचार सेवा
दिल्ली, 28मई। एक तरफ कोरोना तो एक तरफ सीएम केजरीवाल…..आए दिन नए-नए मामलें सामने आते ही है। अब सीएम केजरीवाल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा गलत तरीके से लगाकर फंस गए है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने उन्हें एक पत्र लिखकर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया है। आरोप तो लगाना जायज भी क्योंकि जब राजधानी के सीएम ही तिरंगे को सही तरीके से नही लगा पा रहे तो बाकी लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है।
दरअसल, दिल्ली के CM केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं तो उनके पीछे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगा है, वो गलत तरीके से लगा हुआ है।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आरोप लगाया है कि, ”दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिरंगे का अपमान किया है।” इसके अलावा उन्‍होंने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखी है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल का कहना है कि, “मैं कुछ दिन से अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रहा था, उनके पीछे लगे 2 ध्वज में सफेद रंग पर हरी पट्टियां बढ़ाई गई हैं। मैंने इसके लिए अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है, मैंने उपराज्यपाल को भी पत्र की कॉपी पहुंचाई है।”

केंद्रीय मंत्री द्वारा लिखी इस चिट्ठी में लिखा- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल टीवी चैनल पर जब संबोधन करते हैं तो उनकी कुर्सी के पीछे लगे राष्ट्रीय ध्वज के स्वरूप पर ध्यान चला जाता है। भारत सरकार गृह मंत्रालय की ओर से निर्दिष्ट भारतीय झंडा संहिता में उल्लेखित भाग 1 के 1.3 मानकों का प्रयोग नहीं दिखाई देता है। अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय ध्वज को गलत तरीके से लगाया जाता है। दो ध्वजों को ऐसे लगाया जाता है, जिसमें लगता है कि, ध्वज पर हरी पट्टियां बढ़ाई गई है। ध्वज की जो संवैधानिक मर्यादा है वो बनी रहनी चाहिए, जिस तरीके से बैकग्राउंड में तिरंगे को लगाया गया है, उसमें ऐसा लगता है कि सफेद हिस्से को कम करके हरे हिस्से को जोड़ दिया गया है। यह राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन है।

Exit mobile version