Site icon Samagra Bharat News website

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से ड्राइवरों सहित सात लोगों की मौत

A case of death of 9 people has been reported from drinking poisonous liquor in Aligarh, Uttar Pradesh.Which included seven people,

समग्र समाचार सेवा
अलीगढ़, 28मई। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 9लोगों की मौत का मामला सामने आया है।
जिसमें दो ट्रक ड्राइवर समेत सात लोगों शामिल थे। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक जहरीली शराब का मामला कई की आंखों की रोशनी जाने के बाद सामने आ रही है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि पांच लोगों की मौत शराब से हुई है, जबकि दो लोगों का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है।

मामला हैवतपुर और अंडला गांव का है। यहां जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर आईओसी का गैस बोटलिंग प्लांट है। दोनों गांवों में एक ही ठेकेदार के दो छोटे ठेके हैं। गुरुवार को लोगों ने यहां से शराब खरीदकर पी थी। शराब पीने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। जिससे सात लोगों की मौत हो गई। जिनमें दो ट्रक ड्राइवर शामिल हैं। हालांकि दो लोगों की मौत का कारण प्रशासन ने स्पष्ट नहीं किया है।

शराब पीने से करीब पांच लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों में रोष है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक सिटी और जिलाधिकारी समेत एसडीएम रंजीत सिंह, जिला आबकारी अधिकारी व वन अधिकारी भी पहुंचे। ग्रामीणों की मौत के मामले में डीआईजी अलीगढ़ घटनास्थल पर पहुंचे हैं। अधीनस्थ अधिकारियों और ग्रामीणों से वार्ता कर घटना की जानकारी ली।

Exit mobile version