Samagra Bharat News website

बंगाल के चीफ सेक्रेटरी अलपन बंदोपाध्या का ट्रांसफर, केंद्र में दी जाएगी नई जिम्मेदारी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29मई। पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव के बाद भी केंद्र सरकार और ममता बनर्जी के बीच तनाव जारी है और यह कल के मीटिंग में देखने को भी मिला। जी हां यास तूफान के मुद्दे पर शुक्रवार को पीएम के साथ हुई मीटिंग में सीएम ममता बनर्जी आधे घंटे की देरी से पहुंची जिसका परिणा केंद्र ने ममता के करीबी और बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के लिए आदेश जारी कर दिए।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो रहा था लेकिन ममता सरकार ने उसे पहले ही तीन महीने बढ़ा दिया।

केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अलपन बंदोपाध्याय को अब केंद्र में नई जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्हें 31 मई की सुबह 10 बजे से पहले रिपोर्ट करना है। केंद्र सरकार ने बंगाल सरकार से उन्हें जल्द से जल्द रिलीव करने का अनुरोध किया है।

बता दें कि अलपन बंदोपाध्याय 1987 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे हावड़ा समेत कई जिलों के डीएम भी रह चुके हैं। उन्हें पिछले साल सितंबर में राजीव सिन्हा के रिटायर्ड होने के बाद पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था।

Exit mobile version