Site icon Samagra Bharat News website

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत आज कोविड केयर सेन्टर, गढ़वाल मण्डल विकास निगम लिमिटेड बड़कोट का करेंगे निरीक्षण

समग्र समाचार सेवा

देहरादून, 29 मई। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत आज शनिवार को पूर्वाहन् 10:50 बजे कोविड केयर सेन्टर, गढ़वाल मण्डल विकास निगम लिमिटेड बड़कोट का निरीक्षण करेंगे। उसके उपरांत मुख्यमंत्री 11:25 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगॉव का निरीक्षण करने के पश्चात दोपहर 12:40 बजे विधायक यमुनोत्री श्री केदार सिंह रावत के नारायणपुरी, जानकीचट्टी स्थित आवास में उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत अपराहन 03:00 बजे विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। उसके बाद 03:20 बजे मुख्यमंत्री जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही चिकित्सालय का निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री सांय 04:10 बजे कोविड केयर सेन्टर, गढ़वाल मण्डल विकास निगम लिमिटेड उत्तरकाशी का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री सांय 04:25 बजे कलेक्ट्रेट परिसर (जिला सभागार), उत्तरकाशी से वर्चुअल माध्यम के द्वारा नव निर्मित पुलिस थाना मनेरी का लोकार्पण करने के साथ ही जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

Exit mobile version