Site icon Samagra Bharat News website

देहरादून स्मार्ट सिटी- रायपुर से सेलाकुई रूट पर हुआ इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल रन

Under Dehradun Smart City Limited, the non-polluting electric bus will start running, which has a trial run on Raipur to Selakui route on Friday.

समग्र समाचार सेवा
देहरादून २९ मई ।  देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अन्तर्गत दौड़ने लगेंगी प्रदुषण रहित इलेक्ट्रिक बस जिसका रायपुर से सेलाकुई रूट पर ट्रायल रन शुक्रवार को किया गया।

इलेक्ट्रिक बस में रायपुर से सेलाकुइ रूट पर रायपुर, हाथीखाना चौक, किद्दू वाला, डोभाल चौक , छः नबं र पुलिया, नथनपुर चौक , सूचना का अधिकार भवन, पर्ल एवेन्यू होटल, रिंग रोड डाइवर्जन, एन0डब्लू0टी0 काॅलेज, .काली मंदिर,डी0आर0डी0ओ0, सहस्त्रधारा चुंगी , रायपुर चुंगी, सर्वे चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर, 1प्रभात सिनेमा, 1 नटराज सिनेमा, बिंदाल पुल, यमुना काॅलोनी चौक, किशन नगर चौक , आई0एम0ए0 ब्लड बैंक, बल्लूपुर चैक, एफ0आर0आई0 मेंन गेट, एफ0आर0आई0 रेसिडेटल काॅलोनी, पंडितवाड़ी, आई0एम0ए0, होढियार सिंह जिम, दून प्रेसीडेंसी स्कूल, प्रेमनगर, उत्तरांचल यूनीयर्सिटी, नंदा की चैकी, उत्तरांचल राज्यमहिला आयोग, 35. उत्तरांचल टेकनिकल यूनिवर्सिटी, 36. सुद्धोवाला, हिल ग्रोव स्कूल, झाजरा हनुमान मंदिर, 39. दून ग्लोबल स्कूल, शिवालिक इंस्टीट्यूट आॅफ आयुर्वेदा एंड रिसर्च, 41. धुलकोट रोड, हनुमान मंदिर सेलाकुई, शिव मंदिर सेलाकुई, सिडकुल गेट 1, सिडकुल गेट 2, अंबर इंटरप्राइज आदि बस स्टॉप निर्धारित किये गए हैं।
इन इलैक्ट्रिक बस में २५ सीटें सामान्य जन हेतु, 1 सीट चालक हेतु , तथा शारीरिक अक्षम व्यक्तियां व्हीलचेयर खडी करने लिए स्थान की सुविधा है। इलैक्ट्रिक बस की लम्बाई लगभग 9 मीटर है तथा चैडाई लगभग 2.5 मी0 है इन बस में शारीरिक अक्षम व्यक्तियांे के लिए हाईड्रोलिक रैंप भी होगे। इलैक्ट्रिक बस में फ्रंट और रियर एयर सस्पेंशन की सुविधा उपलब्ध है। वातानुकूलित बस, जी0पी0एस0, सिस्टम युक्त बस, सी0सी0टी0वी कैमरा,ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आई0टी0एस0 डिस्प्ले, ड्राइवर विजन डिटेक्टर, यू0एस0बी0 पोर्ट, आपातकालीन बटन, हैमर इमरजेन्सी, ग्रैब हेन्डल्स, अग्निशामक यंत्र, बस में रिजनरेशन सिस्टम की सुविधा है। बस के टायर स्टील रेडियल ट्यबू लेस है।
बस में हाइड्रोलिक पावर स्टीयरिंग हैं।
स्पेशल फीचर के तौर पर इलैक्ट्रिक बस में डिस्क बे्रक विद ए0बी0एस0 लगें हैं । ये बस एक बार चार्ज करने पर लगभग 150 से 180 कि0मी0 तक चल सकती है। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया
कि 5 और इलेक्ट्रिक बस देहरादून पहुॅच गयी है तथा इन बसों का ट्रायल रन किया जा रहा है तथा
शीघ्र ही इन बसों का संचालन रायपुर व सेलाकुइ रूट पर प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंने बताया की शीघ्र
ही देहरादनू स्मार्ट सिटी लिमिटेड को बाकी बसें भी प्राप्त हो जायंगे व अन्य रूटों पर भी दूनवासी
इलेक्ट्रिक बस का लाभ जल्द ही उठा पाएंगे ।

Exit mobile version