Site icon Samagra Bharat News website

पुलिस जवान अफवाहों पर ना दें ध्यान, ग्रेड पे पर हम संवेदनशील- डीजीपी अशोक कुमार

Ashok Kumar Director General of Police Uttarakhand said in a message to the name of the state police that on the grade of police personnel

Uttarakhand DGP Ashok Kumar.

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 29मई। अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने प्रदेश के पुलिस के जवानों के नाम संदेश में बताया की पुलिस के जवानों के ग्रेड पर को लेकर है कि कुछ लोग आप लोगों को भ्रमित कर रहे हैं और पुलिस की छवि खराब करना चाहते हैं।
उन्होने कहा कि पुलिस के जवानों का जो ग्रेड है उसके प्रति वह संवेदनशील है और इस मामले में शासन को प्रस्ताव पहले ही भेज दिया गया है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि हमने शासन को भेजा है कि हमारे पुलिस के जवानों को 20 साल की सर्विस के बाद 4600 ग्रेड पे मिलना चाहिए और इस मामले में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भी सकारात्मक तीन से चार दौर की वार्ता हो चुकी है और हमारी कोशिश है कि पुलिस के जवानों को 4600 ग्रेड पे मिलना चाहिए जिसमें। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि उनको गर्व है कि वे देश की सबसे स्मार्ट पुलिस का नेतृत्व कर रहे हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि कोरोना काल में पर्वतीय क्षेत्रों में पुलिस के जवान 10- 10 किलोमीटर पैदल चलकर लोगों की मदद करने पहुंच रहे हैं ना सिर्फ उनको राशन पहुंचा रहे हैं बल्कि बीमार लोगों को हॉस्पिटल पहुंचा रहे हैं और दवाइयां भी लोगों के घरों तक पहुंचा रहे हैं
डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस के जवानों से कहा है कि बाहर के लोग हमारे विभाग की छवि खराब करना चाहते हैं और अफवाह फैला रहे हैं और आप को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं डीजीपी अशोक कुमार ने अपने बयान में कहा है कि हमारी कोशिश है कि हमारे जवानों को 4600 ग्रेड पे मिलना चाहिए।

Exit mobile version