Site icon Samagra Bharat News website

महानायक अमिताभ बच्चन ने खरीदा 31 करोड़ का डुप्लेक्स, जानें क्या है इस बंगले की खूबियां

Although the megastar and Bollywood actor Amitabh Bachchan owns many beautiful bungalows in Mumbai, but now the name of one more bungalow

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 29मई। वैसे तो महानायक और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन मुंबई में कई खूबसूरत बंगलों के मालिक हैं, लेकिन अब उनके मालिकाना हक में एक औऱ बंगले का नाम जुड़ गया है। इनके इस खूबसूरत प्रॉपर्टी की कीमत 31 करोड़ बताई जा रही है और साथ ही इसमें कई सारी सुख सुविधाएं है जिसके बारे में सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

महानायक अमिताभ ने यह प्रॉपर्टी दिसंबर 2020 में खरीदी थी लेकिन इसे अप्रैल 2021 में रजिस्‍टर कराया गया है, इसके लिए उन्‍होंने 62 लाख रुपये की स्‍टांप ड्यूटी का भुगतान किया है. इसका लक्ज़री अपार्टमेंट का साइज 5184 वर्गफुट है. अमिताभ का ये नया घर मुंबई के अंधेरी में एक अंडर कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट अटलांटिस में 31 करोड़ रुपये में एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट है।

बिग बी के नए आशियाने की तो उन्हें एक दो नहीं बल्कि 6 कार पार्किंग मिली है, ये डुप्लेक्स फ्लैट 27वीं मंजिल पर है. अब अमिताभ बच्चन इस डुप्लेक्स के चलते बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के पड़ोसी बन गए हैं। सनी ने 28 मार्च को 16 करोड़ रुपये का एक फ्लैट खरीदा है. वहीं डायरेक्टर आनंद एल राय ने भी 25.3 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी है।

Exit mobile version