Site icon Samagra Bharat News website

कम हो रही कोरोना की रफ्तार- पिछले 24 घंटे में मिले 1.73 लाख नए केस, मौत के आकंडे अभी भी भयावह

There has been a decrease in the figures of corona in the country, but the death toll remains the same, which is very worrying. The lowest number of cases have been registered in the country on Saturday in the cases of corona infection after 70 days.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29मई। भारत में कोरोना की दूसरी लहर अब धीरे- धीरे कम होती नजर आ रही है। लेकिन मौत के आंकडे अभी जस के तस है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1.73 लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं। ऐसा पिछले 45 दिनों में पहली बार हुआ है जब कोरोना के दैनिक मामले इतने कम दर्ज किए गए हों। हालांकि, मौतों का आंकड़ा अभी भी 3500 पार है। एक दिन में कोरोना से देशभर में 3617 लोगों की जान गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के ऐक्टिव केसों में 1 लाख 14 हजार 428 की गिरावट आई है। अब देश में कोरोना वायरस के 22 लाख 28 हजार 724 ऐक्टिव केस हैं। वहीं, देश में कोरोना से अब तक कुल 3,22,512 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
इस अवधि में कोरोना वायरस के 2 लाख 84 हजार 601 मरीज ठीक हुए हैं। अभी तक देश में 2 करोड़ 51 लाख 78 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।

टीकाकरण की बात करें तो अभी तक देश में 20.89 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 30,62,747 वैक्सीन लगाई गईं।

Exit mobile version