Site icon Samagra Bharat News website

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी राज्य में शुरू की ‘बाल सहायता योजना’, कोरोना से अनाथ हुए बच्चों मिलेगा लाभ

On the lines of Uttar Pradesh, the CM of Bihar has also announced to launch 'Child Support Scheme' in the state. Yes, Bihar Chief Minister

समग्र समाचार सेवा
पटना, 30मई। उत्तर प्रदेश के तर्ज पर बिहार के सीएम नें भी राज्य में ‘बाल सहायता योजना शुरू करने का ऐलान किया है। जी हां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसे बच्चे जिनके माता पिता दोनों की मृत्यु कोरोना संक्रमण के कारण हो गई है उन्हें ‘बाल सहायता योजना’ के अंतर्गत राज्य 18 वर्ष होने तक 1500 रुपये प्रतिमाह दिये जाने की घोषणा की है।

नीतीश ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि ऐसे बच्चे-बच्चियों जिनके माता पिता दोनों की मृत्यु हो गई, जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुई हो, उनको ‘बाल सहायता योजना’ अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1500 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिन अनाथ बच्चे-बच्चियों के अभिभावक नहीं हैं, उनकी देखरेख बालगृह में की जाएगी. ऐसे अनाथ बच्चियों का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता पर नामांकन कराया जाएगा।

Exit mobile version