Site icon Samagra Bharat News website

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने पीपीई किट पहनकर कोरोना मरीजों से की मुलाकात

Chief Minister Tirath met Corona patients wearing PPE kits. Asked about the corona infected, inspected the District Hospital, Uttarkashi.

समग्र समाचार सेवा
देहरादून ,30मई। मुख्यमंत्री तीरथ ने पीपीई किट पहनकर कोरोना मरीजों से मुलाकात की। कोरोना संक्रमितों से हालचाल पूछा, हौंसला बढाया जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। पीपीई किट पहनकर कोविड मरीजों से मिले व शीघ्र उनके स्वास्थ्य होने की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल के डाक्टर्स, नर्स,तथा सम्बन्धित स्टॉफ लगातार समर्पित भाव से लगे हुए है व करीब 3-4 घंटे पीपीई किट पहनकर अपनी सेवाएं दे रहे है। सभी कोरोना वारियर्स के बेहतर कार्य के लिए प्रशंसा की। उसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कोविड केयर सेन्टर जीएमवीएन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व मरीजों से मिले।
मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय में स्थापित 200 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजलवाण, विधायक पुरोला राजकुमार,जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, राष्ट्रीय मंत्री भाजपा डॉ स्वराज विद्वान,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित मौजूद थे।

 

Exit mobile version