Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने भाजपा के इस मंत्री की तारीफ की, बोले- गलत पार्टी में सही व्यक्ति

Congress leader Ashok Chavan has praised BJP's Union Minister and BJP's strongman Nitin Gadkari. Yes this is the first time

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31मई। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता नितिन गडकरी की तारीफ की है। जी हां ऐसा पहली बार हुआ है जब आलोचनाओं को छोड किसी कांग्रेस नेता ने बीजेपी के नेता की सराहना की है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण मोदी सरकार की आलोचना के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सराहना करने का नेक काम किया है।
बता दें कि कांग्रेस नेता ने रविवार को मोदी सरकार पर COVID-19 महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाया। हालांकि उन्होंने नितिन गडकरी को अपना पसंदीदा मंत्री भी बताया।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे करने और कुल मिलाकर सात साल पूरे करने पर एक वर्चुअल प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, अशोक चव्हाण ने कहा कि केंद्र ने सभी निर्णय लेने की शक्तियां अपने हाथों में रख ली हैं, लेकिन अब COVID-19 के प्रकोप के बाद राज्य सरकारों पर दोष मढ़ रही है।

यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी सरकार में उनका कोई पसंदीदा मंत्री है, अशोक चव्हाण ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और नागपुर के सांसद नितिन गडकरी के बारे में “अच्छे शब्द” बोले जा सकते हैं। वे वैचारिक मतभेदों के बावजूद अन्य दलों के साथ संवाद बनाए रखते हैं। चव्हाण ने कहा, “वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं। उनका महाराष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण है, लेकिन उनकी शक्तियों को लगातार कम किया जा रहा है।” हालांकि उन्होंने अपने दावे के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा, “पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई थी। करीब 12.21 करोड़ लोगों ने अपनी नौकरी खो दी है। बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति आय अब भारत की तुलना में अधिक है। केंद्र की नीतियों ने देश को तबाह कर दिया है।” चव्हाण ने आरोप लगाया कि केंद्र का महाराष्ट्र के प्रति सहायता और जीएसटी मुआवजे सहित सभी मोर्चों पर भेदभावपूर्ण रवैया है।

Exit mobile version