Site icon Samagra Bharat News website

पूर्व मंत्री आजम खान की सेहत में हुआ सुधार- कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, जल्द ही सामान्य वार्ड में होंगे शिफ्ट

Corona report of former Corona-infected former minister and senior SP leader Azam Khan admitted to Medanta Hospital came negative on Monday.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31मई। मेदान्ता हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की सोमवार को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई। उनकी सेहत में काफी सुधार है। डॉक्टर उन्हें जल्द आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर देंगे। उनके ऑक्सीजन के स्तर में काफी सुधार हुआ है।

बता दें कि पूर्व मंत्री के कोविड फाइब्रोसिस और कैविटी के चलते फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था। जिसकी वजह से गुर्दे में दिक्कत बढ़ गई थी। अब पूर्व मंत्री की सेहत नियंत्रण में है। विशेष डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की भी सेहत में सूधार है। आजम खान और उनके बेटे सीतापुर जेल में कोरोना पॉजिटिव आये थे। जेल उपचार चल रहा था लेकिन नौ मई को कोरोना संक्रमित आजम खान की तबीयत बिगड़ने पर सीतापुर के जेल प्रशासन ने उन्हें व उनके बेटे को मेदान्ता में भर्ती कराया था।

Exit mobile version