Site icon Samagra Bharat News website

अगर शरीर में दिखे ये लक्षण तो समझ जाए विटामिन C की हो रही है कमी

Vitamin C is considered very important for the body. Vitamin C is helpful in many types of chemical actions in the body,

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31मई। शरीर के लिए विटामिन सी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शरीर में विटामिन सी कई तरह की रासायनिक क्रियाओं में सहायक होता है जैसे कि तंत्रिकाओं तक संदेश पहुंचाना या कोशिकाओं तक ऊर्जा प्रवाहित करना आदि। शरीर में विटामिन सी की कमी से कई तरह की परेशानियां शुरू होने लगती हैं, ऐसे में आज हम आपको विटामिन C की कमी से होने वाले लक्षणों से अवगत करा रहे है-

1.चोट लगने से खून में विटामिन सी का लेवल कम हो जाता है. शरीर को कोलेजन बनाने के लिए विटामिन सी की जरूरत होती है. कोलेजन एक तरह का प्रोटीन है जो स्किन रिपेयर का काम करता है. ऐसे में विटामिन सी की कमी से शरीर को ये सभी जरूरी चीजें नहीं मिल पाती. जिससे घव भरने में समय ज्यादा लगता है.

2. विटामिन सी की कमी से मसूड़ों से खून निकलने लगता है. इसके अलावा अगर आपकी नाक से बार-बार खून निकलता है तो यह भी विटामिन की कमी का संकेत होता है.

3.शरीर में विटामिन सी की कमी से वजन बढ़ने लगता है. वहीं, पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी मिलने पर फैट बर्न होने लगता है.

4.विटामिन सी की कमी से स्किन काफी रूखी और बेजान दिखने लगती है. विटामिन सी की कमी से स्किन पर झुर्रियां आने लगती है और आप समय से पहले ही बूढ़े लगने लगते हैं. विटामिन C एक एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है.

5. विटामिन सी शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर इंफैक्शन से बचाने में मदद करता है. ऐसे में इसकी कमी होने पर आप बैक्टीरियल और वायरल इंफैक्शन की चपेट में आ सकते हैं

Exit mobile version