Site icon Samagra Bharat News website

विश्‍व तंबाकू निषेध दिवस: भारत में तंबाकू और स्‍मोकिंग से 3,500 मौतें हर दिन- केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री

Today, the whole country is celebrating World No Tobacco Day. Today on this occasion, Union Health Minister Dr. Harsh Vardhan

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31मई। आज सारा देश विश्‍व तंबाकू निषेध दिवस मना रहा है। आज इसी अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि तंबाकू और स्‍मोकिंग करने वालों लोगों को कोविड के कारण होने वाले घातक परिणामों का जोखिम 40-50% ज़्यादा होता है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने ने कहा, भारत में हर साल लगभग 13 लाख के के करीब मौतें तंबाकू और धूम्रपान के कारण होती हैं, जो लगभग 3,500 मौतें प्रतिदिन हैं।

उन्होंने बताया कि तंबाकू और खासकर धूम्रपान करने वाले लोगों को कोविड के कारण होने वाले घातक परिणामों, जिसमें मृत्यु भी शामिल है, का 40-50% ज़्यादा जोखिम होता है. इससे सिर्फ फेफड़े, हृदय और कैंसर जैसी बीमारियां ही नहीं, बल्कि शरीर के हर अंग पर दुष्प्रभाव पड़ता है।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, भारत में हर वर्ष लगभग 13,00,000 के करीब मौतें तम्बाकू और धूम्रपान के कारण होती हैं जो लगभग 3,500 मौतें प्रतिदिन है. खासकर भारत में पिछले वर्षों के अध्ययन बताते हैं कि तंबाकू का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में 6% कमी आई है. यह 34.6% से 28.6% हो गया है।

Exit mobile version