Site icon Samagra Bharat News website

महाराष्ट्रः शादी समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल की अनदेखी को लेकर भाजपा विधायक महेश लांडगे पर एफआईआर दर्ज

While on the one hand there has been a decrease in the cases in Corona after strictness, now some people are trying to increase it again.

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 1मई। जहां एक तरफ कोरोना में मामलों में सख्ति के बाद कमी देखी गई है वहीं अब कुछ लोग उसे फिर से बढ़ाने का प्रयास कर रहे है। महाराष्ट्र पुलिस ने पिंपड़ी-चिंचवाड़ से बीजेपी विधायक महेश लांडगे सहित 60 लोगों पर केस दर्ज किया है जिन पर कोरोना प्रोटोकॉल की अनदेखी कर शादी समारोह में शामिल होने का आरोप है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में इन सबको बीजेपी विधायक की बेटी की शादी के एक फंक्शन में कोरोना प्रोटोकॉल की अनदेखी की गई।

भोसरी पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर शंकर अवतड़े ने बताया कि इस मामले में जिन अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है उनमें विधायक के भाई सचिन लांडगे, अजित सस्ते, कुंदन गायकवाड़, राहुल लांडगे, दत्ता गवहाणे, गोपी कृष्ण धावड़े, सुनील लांडगे, नितिन गोडसे और प्रज्योत फुज शामिल हैं।

वायरल वीडियो बीते रविवार को शाम साढ़े 6 बजे से रात साढ़े 9 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो लांडगे के घर का ही था, जिसमें सभी लोग डांस करते दिख रहे थे।

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार के कोरोना प्रोटोकॉल के मुताबिक, किसी भी शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोग नहीं जमा हो सकते हैं।

Exit mobile version