Site icon Samagra Bharat News website

अब इंग्लैंड दौरे अपने परिवारों को साथ ले जा सकेंगे टीम इंडिया, ब्रिटिश सरकार ने दी मंजूरी,  

There is a lot of good news for Team India before leaving for England tour. Yes, the families of players and support staff have been allowed

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 1जून। इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। जी हां तीन महीने के लिए जाने वाले इस दौरे पर खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के परिवारों को उनके साथ यात्रा करने की अनुमति मिल गई है।  इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को यूके सरकार ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि उनके परिवार पहले से ही मुंबई में खिलाड़ियों के साथ क्वारंटाइन में थे, लेकिन वीजा को मंजूरी नहीं मिली थी। इसके लिए बोर्ड इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की सहायता से यूके सरकार से मंजूरी प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा था। बता दें कि पुरुष टीम के साथ महिला टीम भी दौरे पर जाएगी। उन्हें भी परिवार के साथ यात्रा की अनुमति मिली है।

जानकारी के मुताबिक बीसीसीआइ ने कोरोना महामारी की मौजूदा स्थिति में इतने लंबे दौरे पर खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ परिवारों के लिए अनुमति लेने के लिए काफी मेहनत की है।

बता दें कि 3 जून को टीम इंग्लैंड पहुंचेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल 18 से 22 जून तक साउथैंप्टन में खेला जाएगा। टीम इसके बाद अगस्त-सितंबर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। वहीं महिला टीम को एक टेस्ट और 3-3 वनडे-टी20 मैच की सीरीज खेलनी है।

Exit mobile version