Samagra Bharat News website

अपराधिक मामलें में संलिप्तता होने के कारण तनवीर वारसी, पत्रकार एनडीटीवी की अधिमान्यता रद्द

समग्र समाचार सेवा
राजगढ़, 1जून। तंवरी वारसी , पत्रकार एनडीटीबी को राजगढ़ की जिला स्तरीय अधिमान्यता राजपत्र में प्रकाशित अधिमान्यता नियम की कंडिका 18 (2 ) के तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता होने के कारण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है।
बता दें कि राजगढ़ जिला पत्रकार संघ ने वारसी की अधिमान्यता रद्द करने की मांग की थी।

संघ ने आरोप लगाय़ा था कि नवजातों की मौत का अस्पताल चलाने वाला संचालक तनवीर वारसी अपने रसूख के बल पर एनडीटीवी से फर्जी अधिमान्यता लेकर जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार बना बैठा है। जिला पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष राकेश सक्सेना एवं संरक्षक माखन विजयवर्गीय, प्रेसक्लब जिला महासचिव सिंगी बाबा ने आरोपी अधिमान्यता रद्द करने की मांग की थी।

Exit mobile version