समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 1जून। कोरोना संक्रमण काल में उत्तर प्रदेश पुलिस के 35 निरीक्षकों का प्रमोशन किया गया है। शासन ने 35 निरीक्षकों को पीपीएस संवर्ग में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। प्रोन्नति कोटे में 35 रिक्तियों के सापेक्ष 35 निरीक्षकों को प्रोन्नति का लाभ मिला है।
अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को बताया कि प्रोन्नति कोटे में अवधारित 35 रिक्तियों के सापेक्ष उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के 35 निरीक्षक (लिपिक वर्गीय) (गोपनीय, सहायक शाखा/आशुलिपिक रिपोर्टर शाखा) को पुलिस उपाधीक्षक (लिपिक वर्गीय) (गोपनीय, सहायक शाखा/आशुलिपिक रिपोर्टर शाखा) के पद पर प्रोन्नत किया गया है।
उन्होने बताया कि यह प्रोन्नतियां साधारण वेतनमान (15,600-39,100, ग्रेड-पे रूपये 5400, पुनरीक्षित वेतनमान मैट्रिक्स पे-लेवल-10, रु0 56,100-1,77,500) में की गयी।
देखे पूरी लिस्ट
