Site icon Samagra Bharat News website

राजधानी दिल्ली को कोरोना से मिली राहत, बीते 24 घंटे में 576 नए केस और 103 लोगों की गई जान

The effect of the Delhi lockdown, the capital of the country, is clearly visible, because now there has been a significant reduction

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 2जून। देश की राजधानी दिल्ली लॉकडाउन का असर साफ दिख रहा है, क्योंकि अब दिल्ली में कोरोना मामलों में काफी कमी देखी गई है। दिल्ली में अब पॉजिटिविटी दर 1 फीसदी से काफी नीचे चली गई है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना के 576 नए मामले सामने आए और इस दौरान 1,287 लोगों ने इस जानलेवा बीमारी से जंग जीती है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 103 लोगों की मौत भी हुई है। दिल्ली में बीते कई दिनों से रोजाना दर्ज किये जाने वालों आंकड़ों में लगातार कमी आ रही है। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मामले भी 10 हजार के नीचे आ गए हैं।

दिल्ली में अब संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 14,27,439 हो गया है और अब तक 24,402 लोगों की जान जा चुकी है. राजधानी में फिलहाल 9,364 एक्टिव मामले हैं. दिल्ली में फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 0.78% फीसदी पर आ गया है. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ है. रिकवरी रेट बढ़कर 97.63 प्रतिशत हो गया है. वहीं एक्टिव मरीज़ घटकर 0.65 प्रतिशत ही रह गए हैंय़

बता दें कि दिल्ली में लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ा दिया गया है

Exit mobile version